नाबालिग के लापता होने पर मुकदमा दर्ज
हरदोई, मई 24 -- बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर अपनी 16 वर्षीय पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोस का एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुत्री रविवार सुबह करीब 11 बजे प्रताप नगर चौराहा घरेलू सामान लेने गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। कुछ हिंदू संगठनों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन पर दबाव बनाया और पुलिस से जल्द किशोरी की बरामदगी व आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया प्रताप नगर चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.