नाबालिग के लापता होने पर मां ने पुलिस से लगाई गुहार
रुडकी, जून 11 -- भगवानपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला ने तहरीर देकर बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उसकी नाबालिग बेटी अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। महिला ने किसी अनहोनी की आशंका जताकर पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.