हरदोई, जून 2 -- शाहाबाद। नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सोमवार की रात लगभग 11 बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी उसके पास सो रही थी, जो आंख खुलने पर नहीं मिली। उसकी घर में भी तलाश की पर कोई पता नहीं चला। बताया कि उसकी बेटी सोने का पैंडल, 15 हजार नगद और अपना आधार साथ ले गई। पता चला कि उसकी बेटी को गौसगंज निवासी मोहित जो अपनी रिश्तेदारी में आया था बहला फुसलाकर साथ लेकर चला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...