कटिहार, जनवरी 3 -- आजमनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में एक नाबालिग लड़की के बंध्याकरण मामले में छपी खबर के बाद सिविल सर्जन द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उक्त मामले में बताया गया है कि उक्त महिला के पति तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक की मिली भगत से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का बंध्याकरण कर दिया गया। किस परिस्थिति में यह हुआ इसको लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उक्त मामले में पीड़िता के द्वारा आजमनगर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.