गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में घटना हुई थी दोषी पर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगायागाजियाबाद, संवाददाता।नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में शुक्रवार को गाजियाबाद की पॉक्सो अदालत ने आरोपी युवक को दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही अभियुक्त पर 55 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।पॉक्सो कोर्ट मैन के विशेष लोक अभियोजक हरीश कुमार ने बताया कि मामला लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र का है। यहां के एक मोहल्ले में रहने वाले वादी ने 15 अप्रैल 2019 को थाने में तहरीर दी थी। इसमें उसने बताया कि वह हाजीपुर स्थित फैक्टरी में कार्य करने के लिए आया था। दोपहर में उनकी पत्नी और बेटा खाना देने के लिए फैक्टरी पहुंचे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसियों का फोन आया कि उसके घर में चोर घुस गया है। यह सुनकर वह मोटरसाइकिल से पहुंच...