नाबालिग के कथित अपहरण मामले में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
रामपुर, जून 29 -- थाना शाहबाद क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के कथित अपहरण के मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में एक नामजद युवक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर के अनुसार, किशोरी 22 जून को खेत पर अपने पिता के लिए खाना लेकर गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों द्वारा तलाश करने के बाद 24 जून को वह मिल गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि किशोरी को कुछ युवक अपने साथ ले गए थे।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दिन दहाड़े बाजार से किशोरी को ले गए युवक, रिपोर्ट दर्ज अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.