सीतामढ़ी, जनवरी 24 -- सीतामढ़ी,। नगर थाना क्षेत्र के बरीयारपुर मे बुधवार की रात्रि मे प्रेम प्रसंग के बाद शादी करने से इंकार करने पर एक नाबालिग लड़की के द्वारा गले में दुपट्टा लगाकर आत्महत्या करने के मामले मे पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वरीयारपुर वार्ड नंबर 41 निवासी स्व अब्दुल लतीफ का पुत्र बदरुल हसन के रूप मे की गयी है। जानकारी के अनुसार स्थानीय 15 वर्षीय युवती आरोपी के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। पढ़ने के दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। आरोपी पहले से शादीशुदा है, उसके दो बच्चे भी हैं। बावजूद इसके वह नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। जब लड़की शादी करने का दबाव बनाने लगी तो वह शादी करने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर वह गले में दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। परिजन ...