गुमला, जून 23 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के अपहरण और यौन शोषण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बसिया थाना क्षेत्र के कदमडीह निवासी तुलसी कुमार उर्फ रोहन के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार 18 जून को सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग युवती बकरी चराने के लिए जंगल गई थी। आरोप है कि इसी दौरान युवक उसे बहला-फुसलाकर गुमला स्थित अपने किराए के मकान में ले गया। वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे चार दिनों तक अपने पास रखा। सोमवार दोपहर युवती को छोड़ दिया गया।घर लौटने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद सदर थाना में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...