औरैया, जून 15 -- सहायल, संवाददाता। थाना सहायल पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी पिछले छह वर्षों से दर्ज मुकदमे में नामजद था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना सहायल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बलेपुरवा मोड़, दिबियापुर-बेला रोड से आरोपी कन्हैया पुत्र जयपाल सिंह यादव निवासी कासिमपुर खुशीपुरा, थाना दादौं, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है।पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2020 में थाना सहायल में नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- मसलिया थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के फरार आरोपी को भेजा जेल मामले में...