नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज
औरंगाबाद, अप्रैल 26 -- आरोपी गिरफ्तार अंबा, संवाद सूत्र। सिमरा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव की एक महिला ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपने पति के साथ गेहूं काटने गई थी और घर में उसकी 11 वर्षीय पुत्री अकेली थी। शाम को लौटने पर पुत्री घर में नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। शुक्रवार को सूचना मिली कि रिसियप थाना क्षेत्र के चंदेल बिगहा निवासी सुनील कुमार के घर एक लड़की रखी गई है। सूचना के आधार पर परिजन वहां पहुंचे, जहां बच्ची बरामद हुई। बच्ची के अनुसार गुरुवार की शाम उसे घर से जबरन वहां ले जाया गया था और तब से वहीं रखा गया था। यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म परिजनों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.