हरिद्वार, फरवरी 4 -- नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बहादराबाद पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार करते हुए अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पोक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि बहादराबाद निवासी एक व्यक्ति ने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को संजय पुत्र रूप नारायण निवासी ग्राम श्यामलाल पुरवा जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश बहला-फुसलाकर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीआईयू हरिद्वार के सहयोग से पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी संजय को कस्बा व थाना नीमराना जिला कोटपुतली-बहरोड़ (राजस्थान) से हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.