रुडकी, फरवरी 17 -- बुग्गावाला। थाना क्षेत्र से लापता किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में नामजद युवक को पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। लालवाला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 11 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बहन को दो युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए थे। जांच में सुराग मिलने पर पुलिस टीम ने एक कंपनी से किशोरी को सुरक्षित बरामद किया है। मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। बुग्गावाला थाना प्रभारी भगवान मेहर ने बताया कि मामले में अपहरण के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.