औरैया, मार्च 8 -- औरैया, संवाददाता। थाना बेला पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित शादीशुदा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 फरवरी 2026 को थाना बेला क्षेत्र एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर से लापता हो गई थी। जांच में पता चला कि गांव का ही पुनीत चौबे उर्फ शिवशंकर पुत्र नरेश चन्द्र चौबे उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में थाना बेला में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी 34 वर्षीय पुनीत चौबे उर्फ शिवशंकर को भदौरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.