बोकारो, अप्रैल 23 -- गोमिया। गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एक मामले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी शशि शेखर ने बताया कि दोनों मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पहले मामले में जानकारी के अनुसार, पेजुआ निवासी रोहित महतो ऊर्फ पतलू (28 वर्ष) ने 21 अप्रैल को अपने चचेरे भाइयों होरिल महतो व गंगा महतो के साथ मिलकर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर चिडवा नदी के पास से बोलेरो वाहन में बैठाकर भगा ले गया था। मामले में गणेश महतो व मुकेश महतो तथा दीपक महतो की संलिप्तता की भी बात सामने आई है। पीड़िता के परि...