सीतामढ़ी, मई 10 -- चोरौत। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग की मां ने थाने में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। क्षेत्र के भंटावारी गांव निवासी ललित के पुत्र जिलाजीत कुमार, बैंगाची मांझी के पुत्र शत्रुघ्न पिंटू, सोनु एवं पत्नी रीता देवी पर उसकी नाबालिग पुत्री 17 अप्रैल को झंडा चौक पर बाजार से चाकू का भय दिखाकर जबरन वाहन पर बैठा कर ले गए। सामाजिक स्तर पर समाधान करने के प्रयास के कारण आवेदन में देरी होने की बात बताई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- किशोरी के अपहरण का आरोप, केस दर्ज यह भी पढ़ें- किशोरी को अगवा करने में भाइयों समेत पांच पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...