गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- गोरखपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नाबालिग के अपहरण के आरोप में खोराबार पुलिस ने बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान पश्चिमी चंपारण, बेतिया जिले के चिउटहा थाना क्षेत्र के बलकहवा निवासी गोपीचंद्र उर्फ अंकित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार खोराबार थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज था। सूचना के आधार पर शुक्रवार को उपनिरीक्षक अनूप कुमार की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...