नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
गुमला, जून 10 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण को लेकर असनी नवाटोली निवासी शिवम तिर्की के खिलाफ गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि 16 अप्रैल को आरोपी उसकी बेटी को जबरन अपने साथ ले गया और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई और बेटी की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.