साहिबगंज, अप्रैल 5 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण करने को लेकर पीड़ित मां ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि घटना 19 मार्च की सुबह करीब 7 बजे की ।वह अपने खेत में काम करने गई हुई थी। जब वह वापस घर लौटी तो उसकी नाबालिग पुत्री घर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन और आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि बिहार के जमालदी पुर(गौरीपुर) निवासी रवि सिंह उसकी पुत्री को अपने साथ लेकर चला गया है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी और नाबालिग की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.