फतेहपुर, मई 5 -- खागा, संवाददाता। बीते माह नगर से एक नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने अब तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कोतवाली फतेहपुर निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि वह बीते 17 अप्रैल को अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने नगर आई थी। इसी दौरान सुबह करीब चार बजे उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया। मामले में मुख्य आरोपी के रूप में अरबाज पुत्र खुद्दा निवासी ग्राम चेटी का पुरवा थाना कोतवाली कुंडा जनपद प्रतापगढ़ का नाम सामने आया है। इस घटना में उसके भाई व एक अन्य को भी नामजद किया गया है, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पीड़ित महिला का आरोप है कि मुख्य आरोपित पहले से ही नाबालिग पर शादी का दबाव बना रहा था। जिसे लड़की ने नाबालिग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.