गोरखपुर, अप्रैल 9 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक गांव से किशोरी को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को सात अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे झंगहा क्षेत्र के अमड़ीहा निवासी धुलेन्द्र गौंड़ बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घटना के बाद परिजनों ने आसपास काफी तलाश किया, लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...