बरेली, जनवरी 2 -- फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर देकर गांव के चार लोगों पर केस दर्ज कराया। महिला ने बताया कि तीन दिन पहले उनकी बेटी अपनी नानी के घर गई थी लेकिन लौट कर नहीं आई। तब उसकी तलाश शुरू की लेकिन बेटी का पता नहीं चल पाया। बाद में उन्हें किसी ने जानकारी दी कि उनकी नाबालिग बेटी को भावलखेड़ा गांव का करन बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है।वह उनके गांव में ही कुछ लोगों के घर आता था उन्हीं लोगों के साथ मिलकर करन उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया। महिला ने थाने में तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर अपहरण करने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है लड़की की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.