नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, जून 6 -- रुड़की। पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने तहरीर देकर सलमान निवासी लाठरदेवा शेख, झबरेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.