नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने नांगलोई इलाके में 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या के आरोपी पति-पत्नी को 21 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी सिकंदर उर्फ सुकवा और उसकी पत्नी मंजू को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। दंपति को बिहार के बांका जिले से गिरफ्तार किया गया है। दोनों साल 2006 से फरार थे। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग के पिता ठेकेदार थे और आरोपी उसके साथ ही मजदूरी करता था। उसका आरोप है कि ठेकेदार ने उसे प्लॉट खरीदने का वादा किया था। इसके लिए उसने उसे काफी समय से मजदूरी भी नहीं दी थी। हालांकि, बाद ठेकेदार अपने वादे से मुकर गया। इससे नाराज आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर बदला लेने की साजिश रची और ठेकेदार की नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि यह वारदात 22 अप्रैल 2004 की रात नांगलोई के शिवराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.