उरई, मार्च 16 -- उरई। गोहन थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटे की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पीड़ित का आरोप है शिकायत और आश्वासन के बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। नबीपुर के नईम खान ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 15 वर्षीय बेटा फईम का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के चार लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। नईम खान का कहना है घटना के बाद वह परिवारजनों व अन्य ग्रामीणों के साथ क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तार करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित पिता का कहना है नाबालिग बेटे की निर्मम हत्या हुई है, इसलिए आरोपियों पर क...