देवघर, मई 28 -- देवघर। बनियाडीह गांव में 12 वर्षीय बालक की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिसनपुर के पास देवघर-सारठ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। परिवार के सदस्यों द्वारा मृतक मनीष की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगा हंगामा किया। जाम स्थल पर पहुंची सारवां पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। करीब एक घंटे से देवघर-सारठ मुख्य मार्ग जाम है। मृतक के परिजनों से बात कर जाम हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.