एटा, मार्च 10 -- बाल कल्याण समिति ने नाबालिग की शादी कराने के मामले में मां-बाप, पति, उसके ससुरालीजनों के खिलाफर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नाबालिग होने के बाद भी निकाह करा दिया। जानकारी के बाद जांच कराई तो मामला सही मिला। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीते साल कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। कोतवाली नगर पुलिस ने किशोरी को बरामद किया था। नाबालिग होने के कारण मामले के विवेचक ने 12 सितंबर को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया था। बेटी को न्यायपीठ ने मां को सुपुर्द किया था। नौ अक्तूबर तक निगरानी के लिए तारीख नियत की थी। बताया जा रहा है कि घरवालों ने नाबालिग का निकाह कर दिया है। जानकारी के बाद बाल संरक्षण अधिकार...