नाबालिग की तलाश में कोलकाता पुलिस पहुंची देवघर
देवघर, जून 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। कोलकाता से लापता एक नाबालिग लड़की की तलाश में पहुंची कोलकाता पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। हालांकि, नाबालिग का समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिल सका था। सूत्रों के अनुसार, कोलकाता पुलिस टीम नाबालिग के परिजनों के साथ नगर थाना पहुंची और मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। उसके बाद नगर पुलिस की मदद से देवसंघ के एक घर में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस को आशंका है कि उन्हीं लोगों के माध्यम से नाबालिग और उसके साथ रह रहे युवक से मोबाइल पर संपर्क किया गया था। बताया जा रहा है कि नगर के देवसंघ इलाके का एक युवक करीब 15 दिन पहले को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.