रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की जबरन शादी कराने और विरोध करने पर उसके परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रामपुर यूपी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी रुद्रपुर में अपनी नानी के घर रहकर कक्षा 10 में पढ़ाई कर रही थी। 23 अप्रैल को वह स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर वापस नहीं लौटी। खोजबीन करने पर पता चला कि बगवाड़ा भट्टा निवासी शिवा साहनी नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसी रात करीब एक बजे युवक की मां, दादी, बुआ और चाची ने मिलकर नाबालिग की जबरन शादी करवा कर मांग भरवा दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पक्ष लड़की को उसके घर ...