एटा, फरवरी 7 -- गांव राया में प्रशासन और चाइल्ड हेल्पलाइन ने मिलकर नाबालिग का विवाह रुकवाया। जानकारी पर पहुंची टीम ने शैक्षिक, उम्र संबंधी दस्तावेज भी मांगे। नाबालिग होने पर घरवालों को समझाया गया और बताया कि नाबालिग की शादी करना अपराध है। भविष्य में ऐसी गलती न करने का लिखित आश्वासन भी लिया गया। शनिवार को चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिली थी कि गांव राया निवासी एक युवक अपनी नाबालिग बेटी का विवाह करा रहे हैं। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने तत्काल परिजनों से फोन पर संपर्क किया। घरवालों को समझाया गया। घरवाले फोन पर शादी रोकने को तैयार नहीं हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम ने पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर मौके पर पहुंचे। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष आनंद पांडेय, चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति शर्मा और केस वर्कर सूर्य प्रताप सिंह ने थाना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.