गुमला, मार्च 31 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर द्वारा नाबालिग किशोरी को भगाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों के परिजन गुमला थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले किशोर के साथ किशोरी घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की,लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों नाबालिगों से फोन के माध्यम से संपर्क स्थापित किया और उन्हें समझा-बुझाकर घर लौटने के लिए राजी किया। इसके बाद दोनों सकुशल अपने-अपने घर लौट आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.