बुलंदशहर, फरवरी 7 -- बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र के सूर्यनगर-2 से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। सूर्यनगर-2 निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17.5 वर्षीय बहन 5 फरवरी की शाम करीब छह बजे घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटी। लापता किशोरी के पहनावे में लोअर और टी-शर्ट बताया गया है। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों व परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता न चलने पर परिजनों ने कोतवाली नगर पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.