रामपुर, मार्च 25 -- कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई एक किशोरी बुधवार को सकुशल अपने घर लौट आई। किशोरी के घर पहुंचते ही परिजनों में राहत की लहर दौड़ गई। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित ग्रामीण ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बहन को गांव के ही समीर पुत्र इस्माईल, इब्राहिम, इस्माईल पुत्र मुनव्वर, शना पुत्री इस्माईल और इस्माईल के दामाद बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे किशोरी अचानक अपने घर पहुंच गई। परिजनों ने उससे पूछताछ की और बाद में उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ि...