नाबालिग किशोरी लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के तारापुर गांव से 16 वर्षीय एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों के अनुसार, किशोरी 23 मार्च की सुबह करीब चार बजे घर से हॉस्टल जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।परिजनों ने आशंका जताई है कि किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है या कोई उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.