नाबालिग किशोरी नकदी और जेवरात लेकर लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का केस
मुरादाबाद, जून 3 -- मझोला थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पिता का आरोप है कि 13 मई को दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र निवासी एक युवक उनकी 16 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गया। पिता का आरोप हैं कि बेटी घर से जाते समय 10 हजार रुपये की नकदी और सोने के कुछ जेवरात भी साथ ले गई। घटना के बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। मझोला थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की बरामदगी और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.