कन्नौज, अप्रैल 11 -- थाना तालग्राम क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों की तहरीर के आधार पर गांव के ही एक युवक समेत दो लोगों को नामजद किया गया है। थाना क्षेत्र के कस्बा चौकी अंर्तगत एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 अप्रैल की रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से शौच के लिए जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि गांव का राहुल नाम का युवक उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। साथ ही इस घटना में उसके रिश्तेदार विमलेश पुत्र रविंद्र प्रकाश निवासी भवानी सराय की भी संलिप्तता बताई गई है। परिजनों ने यह भी आशंका जताई है कि किशोरी घर से जेवर भी अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.