गोरखपुर, जून 4 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके देवर की नाबालिग पुत्री को कुशीनगर जिले के उपासपुर निवासी मनीष निषाद बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घटना के बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही किशोरी को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा...