मऊ, मई 31 -- चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम फतेहपुर निवासनी नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को मुखबिर के सूचना पर 11 दिन बाद बड़हल पुलिया औसतपुर नहर मार्ग पर गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की। गिरफ्तार युवक की पहचान मोनू निवासी मीरपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर के रुप में हुई। जिसके विरुद्ध पहले से दर्ज पास्को एक्ट आदि सम्बंधित धारा के तहत आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय चालान भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...