नाबालिग किशोरी को बहला ले गया
बदायूं, जुलाई 12 -- सहसवान। कोतवाली में एक व्यक्ति की तहरीर पर नाबालिग किशोरी को बहला कर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुलदीप, उसकी बहन , जगवती पत्नी हजारी व हजारी पुत्र लालजीत, निवासी गांव चंदनपुर सिधौला थाना जरीफनगर की मदद से किशोरी को अपने साथ ले गया। तहरीर में यह भी कहा गया है कि किशोरी घर से जेवर और 21 हजार रुपये की नकदी भी साथ ले गई। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, चार नामजद समेत एक अज्ञात पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.