अयोध्या, अप्रैल 10 -- बीकापुर। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री को गांव के ही एक युवक अपने साथ भगा ले गया। तहरीर के अनुसार के जब परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे, उसी दौरान घर पर अकेली मौजूद किशोरी को सौरभ निषाद निवासी खमपुर, थाना महाराजगंज बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस घटना में सौरभ के पिता राम अंजोर निषाद तथा उसके साथी राहुल निषाद निवासी खमपुर ने भी सहयोग किया। पीड़िता की मां का कहना है कि उनकी पुत्री नाबालिग है और उसे लेकर अनहोनी की आशंका बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.