शामली, जून 18 -- थानाभवन क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री (जन्म तिथि 12 जुलाई 2009) को गांव निवासी सौरभ उर्फ गुड्डू पुत्र मानू कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि घटना को गांव के ही कुछ लोगों ने देखा था। तहरीर के अनुसार घटना 14 जून 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई गई है। यह भी पढ़ें- नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,मुकदमा दर्ज काफी तलाश के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थानाभवन पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर...