फतेहपुर, मार्च 5 -- बहुआ। अपने मौसा के घर में रह रही चौदह वर्षीय नाबालिग किशोरी को गांव का युवक बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। उन्नाव जनपद के बीघापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने साढू के मकान में 14 वर्षीय पुत्री के साथ दो वर्ष से रह रहा था। तीन मार्च को समय तीन बजे शाम जब वह लोग घर पर नहीं थे। तभी सुजानपुर गांव निवासी युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि किशोरी का पता लगाकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.