नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने में तीन पर केस
गोरखपुर, मई 29 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव का प्रभु सहानी उनकी 16 वर्षीय पुत्री को 24 मई की शाम बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोप है कि इस काम में प्रभु सहानी की बहन आरती और राधिका ने भी सहयोग किया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता की मां का आरोप है कि जानकारी लेने आरोपितों के घर जाने पर गाली-गलौज कर धमकी दी गई। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.