फतेहपुर, मार्च 16 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र एक गांव से किशोरी लापता हो गई। मां ने बताया कि नौ मार्च की शाम करीब चार बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी, वह और उसके पति घर से बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी युवक उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...