सुल्तानपुर, जून 21 -- दोस्तपुर/सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पीछा करने पर आरोपितों ने असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और किशोरी को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके भाई की पुत्री शनिवार की रात घर से गायब हो गई। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि विवेक यादव और सचिन यादव उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। परिजन आरोपितों की तलाश करते हुए अंबेडकरनगर जनपद के महरुआ थाना क्षेत्र स्थित खड़हरा गांव तक पहुंचे।आरोप है कि खड़हरा प्राथमिक पाठशाला के पास उन्होंने विवेक और सचिन को एक अपाचे मोटरसाइकिल पर किशोरी को बैठाकर ले जात...