मुरादाबाद, जनवरी 2 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर किशोरी को बरामद भी कर लिया। मुकदमे में पाक्सो एक्ट की धारा में बढ़ोतरी की गई है। बिलारी के गांव निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 16 साल की बेटी को अजय निवासी राजपुर धर्मशाला के सामने जनपद फजिलका पंजाब बहला फुसलाकर ले गया था, इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर 16 वर्षीय किशोरी को भी बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया जबकि किशोरी के बयान अदालत में दर्ज कराए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.