कन्नौज, जुलाई 16 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 13 जुलाई की रात गांव का ही एक युवक हिजबुल बहला-फुसलाकर उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी से मोबाइल पर संपर्क करने पर उसने पहले एक घंटे में लडक़ी को वापस भेजने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में फोन बंद कर लिया। इसके बाद दूसरे नंबर से फोन कर कथित रूप से धमकी दी, कि यदि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो किशोरी की हत्या कर दी जाएगी। धमकी मिलने के बाद परिजनों में दहशत फैल गई और उन्होंने तत्काल पुलिस से कार्रवाई की मांग...