लखनऊ, जून 25 -- सरोजनीनगर में आरओ कंपनी में काम करने वाले युवक ने पहले किशोरी से जबरन दुराचार किया और उसका वीडियो बना लिया। फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वॉयरल करने की धमकी देकर छह साल तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आलमबाग सरदारी खेड़ा निवासी अंबुज वर्मा ने उसके साथ 14 साल की उम्र में दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया। इसी बीच पीड़िता के पिता का निधन हो गया। वीडियो वॉयरल करने की धमकी देकर करीब छह साल तक आरोपी उससे दुष्कर्म करता रहा। शारीरिक और मानसिक शोषण से परेशान पीड़िता ने पूर्व परिचित अंबुज के खिलाफ सरोजनी नगर थाने में शिकायत की थी।इंस्पेक्टर राजदेव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद से आरोपी को पुलिस टीम तला...