नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में एफआईआर
खगडि़या, सितम्बर 23 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है। मामले में तीन लोगों को कांड संख्या 45/26 के तहत नामजद किया गया है। थाना में दिये आवेदन के अनुसार एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी करीब 17 वर्षीया नाबालिग पुत्री को आरोपितों द्वारा बहला-फुसलाकर उसके साथ आपत्तिजनक गतिविधि की गई और उसका वीडियो बनाया गया। बाद में उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इधर महिला थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Godda News: अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में नाबालिग पर केस यह भी पढ़ें- जमुई के बाद ढेंकनाल में कपल से मारपीट-ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.