मधुबनी, मार्च 27 -- मधेपुर,निज संवाददाता। मधेपुर थाने की पुलिस ने अपहरण मामले के आरोपी कृष्ण मोहन चौपाल (20) को गिरफ्तार किया। जबकि अपहृता को भी बरामद कर लिया। अपहरणकर्ता युवक दरभंगा जिले सकतपुर थाना के श्रीरामपुर गांव का बताया जाता है। घटना के बाबत बताया जाता है कि भेजा थाने के एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ मधेपुर बाजार रामनवमी का सामान खरीदारी करने गुरुवार शाम आई थीं। इसी बीच मधेपुर कॉलेज के पास युवक द्वारा लड़की को लेकर भगाने का प्रयास किया गया। लड़की की मां द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़कर थाने के हवाले कर दिया गया। बाद में लड़की की मां ने मधेपुर थाना में उस युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार तथा एसआई सह केस अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.