मधुबनी, अगस्त 24 -- मधेपुर। एक 17 वर्षीया नाबालिग लड़की का अपहरण कर जबरन मांग में सिंदूर भर पांच दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पांच दिन बाद आरोपित युवक लड़की को फिर उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया। यह घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई गई है। इस संबंध में पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें बगल के गांव के एक युवक को नामजद किया गया है। एफआईआर के अनुसार, पंद्रह अगस्त को लड़की का युवक ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया। लोकलाज के कारण पीड़ित परिवार थाना को सूचना न देकर रिश्तेदारों के यहां लड़की की खोजबीन की। पांच दिन बाद बीस अगस्त की रात दस बजे पीड़ित लड़की घर आई और पूरी कहानी परिजनों को बताया। फिर लड़की की माता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग लड़की का अपहरण कर युवक ज...